सात से 18 साल के बच्चे रखेंगे नए भारत की नींव: सिद्धांत गर्ग

 जवाहर बाल विकास मंच ने की संरक्षक सदस्यता अभियान की शुरूआत



दिल्ली मेल संवाददाता

नई दिल्ली। शनिवार को जवाहर बाल मंच के संरक्षक सदस्यता अभियान की शुरूआत मंच के अध्यक्ष डॉ. जी. वी. हरि की अध्यक्षता में हुई। रायसीना रोड स्थित युथ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में जवाहर बाल मंच  एवं युथ कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी में इस अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की शुरूआत भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और पूष्प अर्पित कर हुई। यह मंच देश में सात से 18 साल के बच्चों के लिए काम करते हुए एक मजबूत संगठन खड़ा करेगा।  


जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी.वी. हरि ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर जवाहर बाल मंच दो महीने पूर्व ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का एक नया विभाग बना है। हम पूरे हिंदुस्तान में एक सक्रिय संगठन खड़ा करेंगे और यह संगठन देश में सात से 18 साल के बच्चों के लिए काम करेगा। इस संगठन का प्रमुख उद्देश्य यह है कि राष्ट्र का भविष्य बच्चों के हाथों में हो।  इसलिए बच्चों को हंसी और प्रेम के साथ, देसी गीतों की धुन और ताल के साथ लाया जाना चाहिए।

इस मौके पर संगठन प्रदेश युथ कांग्रेस सचिव ने कहा कि आने वाले समय में जवाहर बाल मंच इस देश में नेता बनाने का काम करेगा। बच्चे देश के भविष्य हैं, उनकी भूमिका राष्ट्रनिर्माण में अग्रणी है और वही देश को नई दिशा देंगे। 


श्री गर्ग ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि ‘मेरे पास युवाओं के लिए समय नही है किन्तु बच्चों के लिए पर्याप्त समय है।’ क्योंकि वह जानते थे कि भारत का भविष्य इन्हें ही लिखना है। उन्होंने भविष्य की ऐसी पीढ़ी तैयार की जो राष्ट्र और आजादी के मूल्यों को साथ लेकर चली। जिसमें समाज के हर वर्ग का समावेश और भागीदारी रही। किंतु अब हालात बदलने लगे हैं और फिर एक बार उनके विचारों के आधार पर हीं भारत के निर्माण की जरूरत आन पड़ी है। जवाहर बाल मंच से जुड़ कर बचे न सिर्फ देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर देने वाले महापुरुषों के बारे में जानेंगे बल्कि उन राजनेताओं के बारे में भी जानेंगे जिन्होंने भारत के संर्वागिण विकास में अपना सब कुछ लगा दिया।