दिल्ली प्रदेश युथ कांग्रेस के सचिव बने सिद्धांत गर्ग

दिल्ली मेल संवाददाता

रोहिणी/नई दिल्ली। भारत युवाओं का देश है और इसे नई दिशा भी युवा हीं दे सकते हैं। दिशा भी ऐसी जिसकी पृष्ठभुमि में देश का गौरवशाली इतिहास हो तो भविष्य अपार संभावनाओं से भरा हो। हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और व्यक्तिगत लाभ की बजाय समाज तथा देश हित में काम करना होगा। ऐसी सोच है सिद्धांत गर्ग की जिन्हें हाल हीं में दिल्ली प्रदेश युथ कांग्रेस में सचिव पद का पदभार सौंपा गया है। स्वभाव से सरल, उत्साही, मिलनसार और दृढ़निश्चयी सिद्धांत गर्ग युवाओं में गहरी पैठ रखते हैं। उनकी मेहनत, दूरदर्शी सोच और उत्तरदायित्वों के बखुबी निष्पादन के कारण युथ कांग्रेस ने यह अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद युवाओं में उत्साह है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। 

दिल्ली मेल संवाददाता से बातचीत के दौरान सिद्धांत गर्ग ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा, राहुल गांधी की देश सेवा के प्रति सोच, उनकी दूरदृष्टी और राष्टÑ निर्माण में युवाओं की भुमिका के महत्व जैसे विचारों ने उन्हें कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वे कहते हैं, प्राचीन काल से हीं भारत अपनी विविधता और सामाजिक एवं सांस्कृतिक मुल्यों के कारण दुनिया के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। आजादी के बाद भी कांग्रेस ने प्रतिकुल परिस्थितियों में भी उन मुल्यों के साथ हीं देश का विकास किया। आज देश जिस नींव पर खड़ा है उसे कांग्रेस ने हीं तैयार किया है। कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन काल में आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक एंव सूचना और प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में मिशाल कायम किया। विदेशी मामलों में भी कांग्रेस की देन अतुलनीय रही है। बांग्लादेश का उदय कांग्रेस के कुटनीतिक जीत का एक अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हीं वह क्षमता है जो देश के हर धर्म और वर्ग को एक साथ लेकर चल सकती है। जो एकिकरण में विश्वास करती है, विखंडन में नहीं। आज देश का हर वर्ग विशेष कर युवा कांग्रेस के प्रति उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। 

कौन हैं सिद्धांत गर्ग-

22 जनवरी 1997 को जन्में सिद्धांत गर्ग रोहिणी सेक्टर-तीन में रहते हैं। इनके पिता दिनेश गर्ग अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं। जिन्होंने राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में रहकर उनके प्रतिनिधि के रूप में काम किया है। वहीं इनकी बड़ी बहन खुशबू गर्ग भी राष्टÑीय युथ कांग्रेस में अपनी सेवाएं देती हुर्इं मंगोलपुरी विधानसभा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। सिद्धांत गर्ग भारती विद्यापीठ पश्चिम विहार से एलएलबी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने यहीं से स्नातक की जबकि डीएवी स्कूल से सीनियर सेकेन्ड्री की परीक्षा पास की हैं। परिवार से मिले संस्कार के कारण शिक्षा-दिक्षा के दौरान भी उन्हें अपनी सामाजिक और देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसाह रहा। और 2011 में हीं कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए। सिद्धांत गर्ग ने आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ट्रेनिंग इंचार्ज सचिन राव से वर्धा स्थित सेवा ग्राम गांधी आश्रम में आयोजित कैंप में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। उनकी कार्यशैली मेहनत और समर्पण को देखते हुए रोहिणी जिला कांग्रेस ने उन्हें महामंत्री का दायित्व सौंपा जिसे उन्होंने बखुबी निभाया। महामंत्री रहते हुए उनके किए गए कार्यों से प्रभावित होकर शीर्ष टीम ने अब उन्हें पदोन्नत करते हुए प्रदेश युथ कांग्रेस में सचिव जैसे महत्वपूर्ण के लिए नियुक्त किया है।